कोमल रमोला
रमोला न्यूज़
पंचकूला, 13 नवम्बर: जननायक जनता पार्टी का स्थापना दिवस जो आगामी 6 दिसंबर 2026 को महेंद्रगढ़ में मनाया जाना हैं की तैयारियों को लेकर ज़िला पंचकूला के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पंचकूला सेक्टर 21 में जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अध्यक्षता में हुई तथा इस बैठक में पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनोनीत किए गए प्रभारी सुरजीत सिंह सोण्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लीगल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता जगबीर सिंह मलिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।दोनों प्रभारियों ने 6 दिसंबर 2026 की महेंद्रगढ़ रैली में पंचकूला से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के पहुंचने बारे बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से आह्वान किया । इस बारे जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि जजपा अपने 9 वें स्थापना दिवस के अवसर पर महेन्द्रगढ में 6 दिसंबर 2026 को बहुत बड़ी रैली करके इस दिन को ऐतिहासिक बनाएगी तथा लाखों कार्यकर्ताओं के बीच हर्षोल्लास से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। *17 नवंबर को डॉक्टर अजय सिंह चौटाला होंगे पंचकूला में* । जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं वरिष्ठ नेत्री तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया ने बताया कि महेंद्रगढ़ में स्थापना दिवस मनाये जाने को लेकर पंचकूला के तमाम जजपा कार्यकर्ताओं एवं आम ज़न को न्योता देने के लिए 17 नवंबर 2026 मंगलवार को सुबह 11 बजे पंचकूला सेक्टर 12- ऐ डॉक्टर अम्बेडकर भवन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे । बैठक में दोनों कार्यक्रमों की सफ़लता को लेकर काफी गम्भीर चर्चा हुई तथा पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।आज की बैठक में पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश वाल्मीकि, ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, महिला ज़िला प्रधान सुदेश कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के ज़िला प्रधान गुरदेव सिंह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन,ज़िला प्रवक्ता सुरेश पाठक, ज़िला एस सी सेल के ज़िला प्रधान आजाद दिलेर,हल्का कालका प्रधान मयंक लांबा,हल्का पंचकूला प्रधान राजेश निषाद, हल्का पंचकूला महिला प्रधान बबीता पूनिया, युवा नेता विजय पांचाल, भीम सिंह पंवार ,रणधीर पंवार, जयपाल सिंह, महाबीर चिकारा, हीरामन वर्मा , युवा नेता सचिन सिहाग,आयुष संधू,अभिषेक वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे ।
