कालका से बद्दी रोड तक ग्रीन बेल्ट तथा निर्धारित सड़क के साथ किए गए अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए चलाया जाएगा तोड़फोड़ अभियान। 

 

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ ब्यूरो )

 कालका, 11 नवंबर

कालका से बद्दी रोड तक ग्रीन बेल्ट तथा निर्धारित सड़क के साथ किए गए अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए आगामी तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। इस सड़क के किनारे अवैध निर्माण करने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ कबाड़ी की दुकानों, स्क्रैप की दुकानों एवं स्क्रैप यार्ड संचालकों को भी आवश्यक नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया कि नियंत्रित परिधीय क्षेत्रों, ग्रीन बेल्ट तथा निर्धारित सड़कों के साथ किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंचकूला के नियंत्रित परिधीय क्षेत्र में पीएमडीए की बड़ी कार्रवाई, 2 अवैध रेस्टोरेंट- कम-ढाबों को किया ध्वसत*

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए ) द्वारा पंचकूला के नियंत्रित परिधीय क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।यह अभियान जिला नगर योजनाकार, पीएमडीए , श्री विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।इस कार्रवाई के दौरान नियंत्रित परिधीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बांसघाटी और जाल्लाह में स्थित 2 अवैध रेस्टोरेंट-कम-ढाबों को ध्वस्त किया गया।

यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री गुरमीत सिंह, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता तथा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *