पंचकूला, 26 नवंबर : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव बरवाला में 2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड फोड की कार्यवाही की गई। इस तोड फोड में रोड नेटवर्क व 10 निर्माणधीन ढांचों को जे.सी.बी. द्वारा धवस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबीता गुप्ता, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकर एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जिला नगर योजनाकार पंचकूला श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।
उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न की जाए।
*****
