संविधान दिवस पर ए.डी.जी.पी. डॉ. एम. रवि किरण ने दिलाई संविधान की शपथ*

 

पंचकूला 26 नवंबर: गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर शक्ति भवन, पंचकूला के प्रांगण में हरियाणा पावर यूटिलिटीज के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम. रवि किरण ने संविधान की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ. एम. रवि किरण ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में निहित अधिकार एवं मूल सिद्धांत ही प्रत्येक नागरिक की गरिमा, समानता एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों से जुड़े हुए हैं तथा संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ एच.वी.पी.एन.एल. और एच.पी.जी.सी.एल. के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *