माता मनसा देवी मंदिर में पंचकूला टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की शुरुआत के 24 घंटे के अंदर हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब और यूपी से आए 7 परिवारों को मिली राहत, अपनों से बिछड़े 6 बच्चें व 1 महिला को पुलिस ने परिवारों से मिलवाया
रमोला न्यूज़ ब्यूरो पंचकूला/ 12 अक्टूबर:– शारदीय नवरात्र के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मेले में उमड़ रही भीड़ के बीच बच्चों का परिजनों से बिछड़ जाना परिवारों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।…
