* सुरेंद्र कुमार भट्ट प्रधान एवं नरेंद्र खन्ना महासचिव बने
रिपोर्ट :कोमल रमोला
पिंजौर। पिंजौर शहर में साईं मंदिर वाली गली के निवासियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी के निवासियों ने आपसी सहमति से यूनाइटेड शिव कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन (नजदीक साईं मंदिर) का गठन किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में सुरेंद्र कुमार भट्ट को प्रधान, पवन शर्मा को उपप्रधान, नरेंद्र खन्ना को महासचिव, सुरेश काजल को संयुक्त सचिव, सरबजीत सोढ़ी को कोषाध्यक्ष तथा महेश रमोला को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में कॉलोनी के निवासियों ने एकजुट होकर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। एसोसिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य कॉलोनीवासियों के बीच आपसी भाईचारे और सहयोग को मजबूत करना तथा क्षेत्र की साफ-सफाई, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना है।
आम सभा की इस बैठक में ओम प्रकाश, काशी राम, सुनील कुमार मिश्रा, मुलतान सिंह, सतपाल, हरि सिंह, अश्वनी कुमार, पूरन चंद, कुलदीप कुमार धर, बलबीर शर्मा, मनीष कुमार, अजीत इंदौरा, मनो स्वामी, विवेक मिश्रा, सुखबीर सिंह, राकेश धीमान, शिव कुमार, नानू राम वर्मा, शिव मंगल सिंह और सुनील पाटियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी निवासियों के सहयोग से एसोसिएशन को आगे बढ़ाने और कॉलोनी के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं को आपसी विचार-विमर्श से संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उनका उचित समाधान करवाया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रेस सचिव महेश रमोला ने बताया कि सभी निवासियों की सहमति से एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य कॉलोनी की बेहतरी के लिए मिल-जुलकर कार्य करना और निवासियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान करवाने के लिए प्रयास करना है।

