माता वैष्णो हर्ष धाम में माता की चौकी व संकीर्तन आयोजित

 

विक्रांत शर्मा/ पंचकूला रामोला न्यूज़):- माता वैष्णो हर्ष धाम में रविवार को माता की चौकी एवं संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रामगढ़ के साथ पंजाब कालोनी में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। संकीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माता हर्ष
बाला ने बताया कि धाम में पिछले कई वर्षों से प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से माता की चौकी एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह के अवसर पर अब तक करीब 21 गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह करवाए जा चुके हैं। इसी सेवा परंपरा को आगे भी जारी रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा वर्ष में दो बार माता के जागरण का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता का गुणगान करते हैं।
माता हर्ष वाला ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *