नमो क्रिकेट लीग के भव्य आगाज की तैयारियां जोरों पर, तरुण भंडारी की पूरी टीम सभी राज्यों में मैदानों के निरीक्षण और व्यवस्थाओं में जुटी

 

विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो 

पंचकूला। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित होने जा रही नमो क्रिकेट लीग (एनसीएल) के भव्य शुभारंभ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस लीग को लेकर ट्रस्ट के संस्थापक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के नेतृत्व में पूरी टीम अपने-अपने दायित्वों को लेकर पूरी तत्परता से जुटी हुई है।

देश के विभिन्न राज्यों में क्रिकेट ग्राउंडों का निरीक्षण करने से लेकर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, स्थानीय कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने तक, सभी स्तरों पर तैयारियों को गति दी जा रही है।

सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग का औपचारिक शुभारंभ 17 सितंबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित के.डी. जाधव हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा जी करेंगे। इस अवसर पर नमो क्रिकेट लीग की आधिकारिक मैच जर्सी का भव्य अनावरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान जी अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

जेपी नड्डा जी के कर-कमलों से होगा शुभारंभ

नमो क्रिकेट लीग के शुभारंभ समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके द्वारा लीग का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा तथा इस अवसर पर नमो क्रिकेट लीग की मैच जर्सी का अनावरण भी किया जाएगा।

समारोह में पांच राज्यों की टीमों के खिलाड़ी, कप्तान एवं उपकप्तान एक मंच पर उपस्थित होंगे। खेल के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और ‘बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह है।

तरुण भंडारी ने दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों तक किया निरीक्षण

मुकेश सिंगला ने बताया कि सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर नमो क्रिकेट लीग की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभिन्न टीमों के साथ समन्वय संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

तरुण भंडारी की पूरी टीम भी अपने-अपने निर्धारित कार्यों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। सभी राज्यों में ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारी क्रिकेट ग्राउंडों का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर लीग से संबंधित तैयारियों को मजबूत बनाने में जुटे हैं।

पांच राज्यों के खिलाड़ी, कप्तान और उपकप्तान होंगे शामिल

मुकेश सिंगला ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले नमो क्रिकेट लीग के शुभारंभ समारोह में पांच राज्यों की टीमों के खिलाड़ी, कप्तान एवं उपकप्तान शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान नमो क्रिकेट लीग की मैच जर्सी का भव्य अनावरण किया जाएगा।

रंग-बिरंगी आतिशबाजी और गुरदास मान की प्रस्तुति से सजेगा समारोह

समारोह में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान जी की सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। इसके अतिरिक्त हरियाणवी, पंजाबी एवं राजस्थानी कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

संत-महात्माओं, राजनीतिज्ञों और देश की जानी-मानी हस्तियों की रहेगी उपस्थिति

मुकेश सिंगला ने बताया कि शुभारंभ समारोह में संत-महात्माओं, राजनीतिज्ञों, बॉलीवुड कलाकारों, हरियाणवी, पंजाबी एवं राजस्थानी कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि, खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी समारोह में हिस्सा लेंगे।

देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में स्थापित करने की पहल

मुकेश सिंगला ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग को व्यापक स्तर पर आयोजित कर देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य इस लीग को देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ाना है, ताकि अधिक से अधिक युवा क्रिकेट से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

‘बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ’ के संदेश के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाना, युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। लीग के माध्यम से ‘बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सभी राज्यों में तैयारियों और समन्वय का कार्य लगातार जारी

मुकेश सिंगला ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग को लेकर सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम सभी राज्यों में अपने-अपने कार्यों को लेकर पूर्ण रूप से जुटी हुई है। क्रिकेट ग्राउंडों के निरीक्षण, खिलाड़ियों से संपर्क, स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं के जायजे और कार्यक्रम से संबंधित समन्वय का कार्य लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि तरुण भंडारी के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं से नमो क्रिकेट लीग से जुड़ने तथा ‘बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ’ के संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *