विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला, 5 सितंबर : पंचकूला एक्सटेंशन-2 के सभी प्रॉपर्टी डीलरों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के समस्त प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से ‘पंचकूला एक्टेंशन-2 रियल एस्टेट एसोसिएशन’का गठन किया। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई और विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। यूनियन का मुख्य उद्देश्य पंचकूला एक्सटेंशन-2 में प्रॉपर्टी व्यवसाय और डीलरों को आने वाली सभी समस्याओं को एकजुट होकर दूर करना तथा क्षेत्र के विकास में सहयोग देना होगा।
यूनियन की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है अध्यक्ष: जयप्रकाश (जोनी अग्रवाल),उपाध्यक्ष: हेमंत गर्ग,जनरल सेक्रेटरी: कुलदीप सिंह,कैशियर: सुरेश जी,सह सचिव: आनंद वर्मा प्रेस सचिव: दीपक गर्ग कोर्डिनेटर: श्री राजवीर नैन एवं रोहताश जांगड़ा
ये सदस्य भी रहे उपस्थित:
इस बैठक में मुख्य रूप से मंजीत मोर,कृष्ण लाल,रमेश वर्मा,रोहित जिंदल,संदीप कुंडू,संजय शर्मा,शिवम् चौहान,दिलीप राणा,आशीष,संजय अग्रवाल,प्रिंस,विजय गोयल,रोहतास जांगड़ा,प्रदीप राणा,संदीप नरवाल,रक्षित गोयल और गौरव शर्मा सहित क्षेत्र के कई नामी प्रॉपर्टी डीलर मौजूद रहे।
पंचकूला एक्सटेंशन-2 में पंचकूला एक्टेंशन-2 रियल एस्टेट एसोसिएशन का गठन:जयप्रकाश ( जोनी अग्रवाल) सर्वसम्मति से अध्यक्ष और कुलदीप सिंह जनरल सेक्रेटरी नियुक्त

