मित्रो , आज हम अपने वार्ता की शरुआत अमेरिका से करते है क्योंकि अमेरिका की हाल की हरकतों से सिर्फ उसके दुश्मन देश बल्कि दोस्त देश भी परेशान हो गए है | एक तो इनकी बातो पर आप विश्वास ही नहीं के पाते ; गिरगिट से जल्दी ये रंग बदलते हैं, मियांमिट्ठू इतने बड़े है की जिसकी कोई हद नहीं, अपने को विश्व का सबसे ताकतवर,ज्ञानी ,शक्तिशाली और निपुण वार्ताकार समझते है लेकिन अभी तक इनकी सेना ईरान को घुटने पर नहीं ला पाई है ,इतने आक्रमण के बावजूत आज भी ईरान मजबूती से खड़ा है और अमेरिका के नाको चनो चबवा रहा है और ये अंकल सैम सिर्फ बेशर्मो का तरह आतममुघ्त हो बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे है | ये अंकल ट्रम्प जब से अमेरिका का प्रेसिडेंट बना है ऐसी – ऐसी हरकते की है जो एक बात क्लियर करती है यह जरासंध की तरह अभिमानी ; पाकिस्तानियो की तरह डरपोक और बेशरम ; चीन की तरह धूर्त , तुर्की की तरह अहसानफरामोश , बांग्लादेश की तरह झूठा है |
ग्रीन लैंड मे स्थायी अड्डे , हर प्रमुख देशो को टैरिफ डर दिखाना , नाटो से कन्नी काटना ,सऊदी अरब को मुसीबत में अंगूठा दिखाना इनके अचीवमेंट है | भारत तो इसके भारत सेंट्रिक बातो का जवाब ही नहीं देता | अमेरिका से ना उसके दोस्त आज पसंद करते है न दुश्मन | अमेरिका विश्व पर अपनी पकड़ खोता जा रहा है ; आज अमरीका पर 40 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है जो उसकी कमाई से ज्यादा है ; और अब उसकी दादागिरी के खिलाफ कई देश खड़े हो उसे भी आंख दिखाने लग गए है , उत्तर कोरिया जैसा छोटा देश आये दिन अमेरिका को आँखे दिखा रहा है | कहते है ना रस्सी जल गई पर बल नहीं गया|
आइये आपको अब आपको ले चलता हूँ फिल्म हनुमान अंश की तरफ |
इतनी शानदार फिल्म कई सालो के बाद भारतीय दर्शको को देखने को मिली है | अगर हम फिल्मो की बात करे तो अपने बचपन में हमने कई सनातन फिल्मे देखी है भक्त प्रह्लाद ,राजा हरिश्चंद्र , जय बजरंग बली ,धन्ना जाट फिर मुझे याद है फिल्म आई थी जय संतोषी माँ और उसी वक़्त ही आई थी शोले | जय संतोषी माँ सुपर डुपर हिट रही थी और शोले भी उतनी ही हिट रही थी ,जय संतोषी माँ बहुत कम बजट मे बनी थी पर उसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले थे | इस फिल्म के बाद इस फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे घटिया ,कमीने लोग की एंट्री हो गई जो एंटी सनातनी थे और पैसा तस्करों , देशद्रोहियो का हिंदी फिल्मो में लगने लगा इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के कर्मठ गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई जो भजनों के गायकों को सबसे जायदा मौका देते थे |इस घटना के बाद भक्ति फिल्मो में ब्रेक लग गया |अब इतने सालो बाद जब हनुमान अंश सिनेमा हाल में लगी तो शुरू में रिकॉर्ड अच्छा नहीं था पर आज इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और क्या आप जानते है यह फिल्म कितनी की बनी ? सूत्रों के हिसाब से अनुमान से 2 करोड़ 50 लाख | इस फिल्म ने बड़े-बड़े कलाकारों और प्रोडूसर की बोलती बंद कर दी है इस फिल्म के साथ जो फिल्मे सिनेमा घर मै लगी थी वो पानी मांग रही है ; अब सनातन जाग चूका है और सबसे ख़ुशी की बात यह है की यूथ आज अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व कर रहा है | इति

