पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को पंचकूला के सेक्टर 11 व 15 के चौक के साथ लगती सरकारी पार्किंग एवं पार्क की जगह पर अवैध रूप से बनाये जा रहे मन्दिर भी दिखाई देते- ओ पी सिहाग

 

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो पंचकूला , 23 अक्टूबर: बीते बुधवार को जिले की कष्ट निवारण समिति की बैठक में पंचकूला के पूर्व विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रहे ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा डी टी पी पंचकूला एवं उनके स्टाफ पर पैसे लेकर जिले के कंट्रोल्ड एरिया में अपनी जमीन पर जो लोग बिना इजाजत के अवैध कालोनियां काट रहे हैं या भवन निर्माण कर रहे हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का मुद्दा कष्ट निवारण कमेटी के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने बड़े ही जोर शोर से उठाया । इस बाबत जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कटाक्ष किया कि पूर्व स्पीकर को दूर दराज के क्षेत्रों में जो लोगों द्वारा खुद की जमीनों पर अवैध कालोनियां काटी जा रही है या अवैध निर्माण किया जा रहा है वो तो दिखाई दे गया तथा सेंकड़ों लोगों एवं जिले के सभी अधिकारियों के सामने डीटीपी पर रिश्वत लेकर अवैध निर्माण करने देने का गम्भीर आरोप तो लगा दिया परंतु उनको तथा बीजेपी के अन्य नेताओं को *पंचकूला के सबसे व्यस्त चौक सेक्टर 11 एवं सेक्टर 15 के साथ सेक्टर 11 की पार्किंग एवं सेक्टर 14 के पार्क की सरकारी जगह पर अवैध रूप से मन्दिर बनाये जा रहे हैं वो बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिया।* ओ पी सिहाग ने कहा कि कंट्रोल्ड एरिया में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को समय पर रोकना ज़िला नगर योजनाकार एवं उनके मातहत स्टाफ की जिम्मेवारी है परंतु ये जो करोडों रुपये की सरकारी जमीन पर मंदिर बनाये जा रहे हैं उनको हटाने बारे भी प्रदेश सरकार,बीजेपी के नेताओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेवारी है। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि अगर शहीद भगत सिंह चौक पर जो अवैध रूप से बनाये जा रहे दोनों मन्दिरों को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में इनकी वज़ह से इस चौक पर ट्रैफ़िक को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि अवैध मन्दिर बनाने वाले लोगों ने दोनों तरफ भंडारे लगाने शुरू कर दिए हैं जिससे सेंकड़ों लोग इस चौक पर अपने साधनो के साथ भंडारा खाने के लिए खड़े हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *