12000 करोड़ की लागत से तीन राज्यों को जोड़नें वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

 

जसपाल सिंह/रमोला न्यूज देहरादून-सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूर्ण होंनें के बाद उद्धघाटन के लिए देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून एक्सप्रेसवे पर भव्य रोड़ शो कर वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए श्रीडाट काली मंदिर (देहरादून) में पूजा-अर्चना कर ‘नये भारत’ के विकास, सुशासन और सेवा का जो सशक्त मॉडल स्थापित किया है, उसका सजीव स्वरूप आज इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते दिखा, दिल्ली से उत्तर प्रदेश होते हुए देहरादून तक के आम आदमी से लेकर आम जनता और व्यापारियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सौगात कम समय में तीन राज्यों के विचार, संस्कार, व्यवहार और व्यापार को जोड़नें का काम करते देखी जा रही है, प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते देखी जा रही है।

जहाँ प्रदेशवासी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से खुश नजर आए वहीं विपक्षी दलों नें भी राजधानी में खूब हंगामा काटा, पुलिस प्रशासन को हंगामा शांत करनें के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी खैर इस तरह का विरोध केवल राजनीति का एक हिस्सा है, जिसे खुद को जिंदा रखनें के लिए विरोधियों को करना ही होता है, उनके लिए जनता, प्रदेश व देश के लिए क्या सही क्या गलत है, कोई मायनें नहीं रखता जबकि जनता सब समझती है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सपनों को साकार करनें वाली 12000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड को जोड़नें वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नें मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में वैशाखी के पावन पर्व पर एशिया के सबसे बड़े एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का गुरूमीत सिंह, ऋतु खंडूरी, रेखा आर्य, तमाम मंत्रियों, प्रदेश वासियों की उपस्थिति और श्री डाट काळी देवी को साक्षी मानकर उद्घाटन किया।

जहाँ प्रधानमंत्री मोदी नें देहरादून आकर 12000 करोड़ की लागत से निर्मित तीनों राज्यों को जोड़नें वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन समाहरोह में मुख्य अतिथि शिरकत की वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनपद सहारनपुर से राज्यपाल आनंदीबेनपटेल एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एमपी चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य के साथ वर्चुअल माध्यम से भी सहभाग किया, प्रधानमंत्री मोदी नें देहरादून बैठकर वर्चुअल संवाद के माध्यम से तीनों राज्यों को ही नहीं बल्कि विकास के लिए तीन मुख्यमंत्रियों को भी जोड़नें का संदेश दिया।

 

आदिशक्ति माँ शाकुम्भरी देवी की कृपाभूमि जनपद सहारनपुर से होते हुए जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो में भारी जन-समर्थन उमड़ा वहीं देहरादून पहुँचते पूरे रोड़ शो में उमड़ी भीड़ में मोदी के जयकारे गूँजते सुनाई दिए, माँ शक्ति स्वरूपा डाटकाळी मँदिर में पूजा अर्चना कर तीनों राज्यों की उन्नति, प्रगति, समृधि, हरियाली, खुशहाली और सुखमय यात्रा की कामना की, इस जन-समूह नें डबल-इंजन सरकार के विकास, विश्वास, नीति और नेतृत्व पर भरोसे की मोहर लगा दी।

 

वन्यजीव संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर निर्मित वाइल्ड लाइफ कॉर्रिडोर का निरीक्षण कर वन्य जीवों के प्रति उदारता प्रेम का भाव और ध्यान रखा, वन्यजीव गलियारा) प्राकृतिक आवास की एक संकीर्ण पट्टी है जो खंडित वनों या पार्कों को आपस में जोड़ेगी, यह जानवरों को भोजन, साथी की तलाश और प्रवास के लिए सुरक्षित आवागमन मार्ग प्रदान करेगी, जिससे वे सड़कों या बस्तियों से बचकर सुरक्षित रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकते हैं, यही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 12 किमी लंबा गलियारा, जो राजाजी नेशनल पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए बनाया गया यह कॉरिडोर साफ संदेश देता है कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशन में मानव ही नहीं प्रकृति और पशु कल्याण तीनों को साधनें का पूरा प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *