बाबा साहेब अंबेडकर की वज़ह से देश की आधी आबादी आज खुलकर साँस ले रही है- सिहाग 

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला, 14 अप्रैल : आज 14 अप्रैल को पंचकूला अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे जजपा ज़िला पंचकूला अध्यक्ष ओ पी सिहाग,कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा एवं युवा जजपा ज़िला प्रधान दीपक चौधरी। इस पर ओ पी सिहाग ने उपस्थित लोगों तथा प्रदेश वासियों को अम्बेडकर जयंती की बधाई देने के साथ उनको शिक्षित बनने एवं संगठित रहने का आह्वान किया तथा किसी भी तरह के सामाजिक-आर्थिक भेदभाव एवं अन्याय खिलाफ लड़ने के लिए तत्पर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के बनाये संविधान की बदोलत आज देश की आधी से ज्यादा आबादी खुलकर साँस ले रही है अगर उन्होंने ऐसा संविधान नहीं बनाया होता तो महिलाओं, गरीबों, दलितों शोषितों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आता ।

जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बाद में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा,हल्का महिला प्रकोष्ठ बबीता पूनिया, जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक, हल्का कालका प्रधान मयंक लाम्बा के साथ पंचकूला सेक्टर 12 -ए अम्बेडकर भवन तथा एच एम टी पिंजोर में अम्बेडकर भवन में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर उनके जन्मदिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा वहां लोगों को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *