प्रीति कंबोज /रमोला न्यूज़
गोहाना : तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के गोहाना स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जीत के प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध मातूराम की जलेबी कार्यालय पर ही तलकर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के बीच वितरित की गई। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी।
सोमवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के साथ ही गोहाना में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की धाप पर नृत्य करते हुए खुशियों का इजहार किया। इस दौरान गोहाना की प्रख्यात लाला मातूराम हलवाई प्रतिष्ठान की जलेबियां कार्यालय पर ही कार्यकर्ताओं द्वारा तलकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। नगर निगम पंचकूला में भाजपा संगठन के निर्देश पर चुनावी ड्यूटी में व्यस्त कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को वीडियोकाल के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, असम में लगातार भाजपा सरकार और पुडुचेरी में बन रही सरकार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जनसमर्थन, विश्वास और निरंतर मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश शर्मा, मार्किट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, कुलदीप कौशिक, डॉ रमेश कशयप ,अरुण बडोक, नरेश देवी, प्रसन्नी मलिक, ओमवीर वत्स, रणधीर लठवाल, सुमित कक्कड़, राजू पटवा, डॉ बिजेन्द्र खिंची, विनोद शर्मा, विकास जैन, विनोद शर्मा, सूरजमल शर्मा, अमित शर्मा, करतार मलिक, सुनील शर्मा, राजेश खानपुर, शिव कुमार, सोमवीर लाठ मौजूद रहे।
