बक्सर के लाल को पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में मिला सम्मान

पार्वती रमोला/ रमोला न्यूज़
चंडीगढ़ : नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट द्वारा दिल्ली में आयोजित “नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट 2026” में भारत एक्सप्रेस के पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के स्टेट हेड ओम प्रकाश राय को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

बिहार के बक्सर जिले के एक छोटे से शहर से निकलकर, ओम प्रकाश राय ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और जल्दी ही उत्तर भारत के एक प्रमुख पत्रकार बन गए। उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अपने रिपोर्टिंग कौशल का लोहा मनवाया। ओम प्रकाश राय ने लगभग पच्चीस वर्षों तक कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया।

ओम प्रकाश राय पिछले लगभग पच्चीस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए विशेष पहचान रखते हैं। अपने लंबे पत्रकारिता सफर में उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों एवं मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। इनमें आज तक, स्टार न्यूज़, सहारा समय, चैनल वन, ईटीवी हरियाणा-हिमाचल, जी न्यूज़, सुदर्शन न्यूज़, सूर्या समाचार, नवतेज टीवी तथा भारत 24 जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वर्तमान में ओम प्रकाश राय पिछले चार वर्षों से भारत एक्सप्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में स्टेट हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

ओम प्रकाश राय की पहचान तीनों राज्यों में एक धाकड़, सक्रिय और निष्पक्ष पत्रकार के रूप में होती है। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए ज जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और आम जनता से जुड़े विषयों पर उनकी रिपोर्टिंग को व्यापक सराहना मिलती रही है। उनकी खबरों में तथ्यों की गंभीरता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ दिखाई देती है, जिसके कारण उन्होंने मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा और निष्पक्ष कार्यशैली के चलते पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भी उनका सम्मान करती हैं। मीडिया क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट रिपोर्टिंग और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट ने अपने दिल्ली में आयोजित समिट 2016 में उन्हें “मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान केवल ओम प्रकाश राय की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। वर्षों से लगातार जमीनी स्तर पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया है। यही कारण है कि आज ओम प्रकाश राय का नाम उत्तर भारत के प्रमुख और विश्वसनीय पत्रकारों में सम्मान के साथ लिया जाता है।

यह सम्मान उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर योगदान और विशिष्ट कार्यशैली को देखते हुए प्रदान किया गया है। इस मौके अतुल तिवारी डॉयरेक्टर नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट, अजय पाल, अध्यक्ष नेक्सटजेन एससीएम कनेक्ट पर बड़ी संख्या में सप्लाई चैन मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधक, सीईओ, वाइस प्रेसिडेंट और सीएमडी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *