रमोला न्यूज़
नौगांव : क्षेत्र की महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नौगांव में महिला मंगल दलों को सामूहिक आयोजनों हेतु सामग्री वितरित की।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने अपनी विधायक निधि से तृतीय चरण के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में विकासखंड नौगांव की तेड़ा, कंसोला, पलेठा, मंजीयाली, सुनारा, बगासू, कुणी, गैर बनाल, कृष्णा, कोटियालगांव, खांसी, भाटिया, तुनाल्का, भाटिया प्रथम, गडोली, ईड़क, कुड़, ब्याली, गोना, बिगराड़ी और काण्डा कोटला सहित 22 ग्राम पंचायतों
को तथा विकासखंड पुरोला की सर बडियार, पौंटी बडियार, सांखाल और किमडार ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को
चालीस कुर्सी,एक दरी, एक प्रेशर कुकर, एक पतेला, एक परात, कड़ाई, ढोलक, करतार, चिमटा, मंजिरा, डोई, पलटा, छलनी समेत 13 आईटम वितरित किए गए।
अपने संबोधन में विधालय दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यह सामग्री महिलाओं एवं ग्रामसभा की जरूरत को देखते वितरित की गई। इस मौके पर
व्यक्ताओं ने इस दैनिक उपयोग सामग्री बताया,
साथ ही बर्नीगाड़ में ड्रिग्री कालेज खोलने पर विधायक का आभार जताया । इस मौके पर नौगांव अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर तैनाती भी मांग की गई।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान व श्याम डोभाल, मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, महामंत्री प्रताप राणा,
आंनदी राणा, धर्मदास, सोवेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह रावत, कमला राणा, जगेन्द्र राणा, संदीप असवाल, जसपाल, अनित, मनीष,जय सिंह, सविता, अभिषेक, रचना, सुनिता, अंकिता, सुजाता, पवना, ललिता, अर्चना,
सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री प्रताप चौहान ने किया।
विधायक ने महिला मंगल दलों को बांटी सामूहिक आयोजनों की सामग्री
