रमोला न्यूज नौगांव
उत्तरकाशी जनपद की रवाईं-यमुनाघाटी में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति द्वारा 17 मई 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री एवं आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष मा० सुभाष बर्त्वाल तथा राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चारु कोहली मुख्य रूप से प्रतिभाग करेंगी।
समारोह में पूर्व राज्य मंत्री एवं चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप भी उपस्थित रहेंगे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का यमुनाघाटी आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के आंदोलनकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
