मोहाली नगर निगम वार्ड नंबर 44 के उम्मीदवार फूलराज सिंह बेहद होनहार और अनुभवी इंसान :विधायक कुलवंत सिंह

 

मोहाली 18 मई: (हरमिंदर नागपाल)विधायक कुलवंत सिंह ने आज मोहाली के कई वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में नुक्कड़ बैठकें और बड़े कार्यक्रमों को संबोधित किया। फूलराज सिंह वार्ड नंबर 44 में विशाल सभा को संबोधित करने के दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 44 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार फूलराज सिंह बेहद ईमानदार, होनहार और एक अनुभवी उम्मीदवार हैं। मेरी सभी से यह अपील है कि 26 मई दिन मंगलवार को अपना एक-एक कीमती वोट फूलराज सिंह के पक्ष में डाला जाए।

उन्होंने कहा कि 1995 में जब म्युनिसिपल काउंसिल बनी थी, तो उस समय मैं और फूलराज सिंह दोनों काउंसिलर (पार्षद) सदस्य बने थे, और तभी से हम लगातार एक साथ चलते आ रहे हैं। हमारा एक ही ग्रुप रहा है, कोई भी व्यक्ति हमें छोड़कर नहीं गया, बल्कि इस ग्रुप के साथ बड़ी संख्या में नए सदस्य जरूर जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि साल 2000 में फिर चुनाव हुए और हम काउंसिलर बने। साल 2015 में जब पहली बार मोहाली कॉर्पोरेशन बनी तो मुझे मेयर बनने का मौका मिला और फेज़-7 में फूलराज सिंह ने बतौर काउंसिलर जो सेवा की, वह मुझे बताने की जरूरत नहीं है। परंतु एक बात जरूर है कि फूलराज सिंह केवल काउंसिलर के तौर पर ही नहीं, बल्कि कई समाजसेवी और सांस्कृतिक संस्थाओं के अध्यक्ष और सदस्य के रूप में भी काम करते रहे हैं।

1982 से 1995 तक जब पंजाब का माहौल बेहद खराब चल रहा था और हम बुरे दौर से गुजर रहे थे, तो उस समय फूलराज सिंह द्वारा सांस्कृतिक मेले आयोजित करवाए जाते थे। उस समय के पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह भी फूलराज सिंह जी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक मेले में शामिल होने आए थे और मैं बतौर सदस्य उस सांस्कृतिक मेले में हर समय मौजूद रहता था।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि फूलराज सिंह को यह अच्छी तरह पता है कि उन्हें अपने वार्ड के काम कैसे और किस अथॉरिटी (अधिकारी) से करवाने हैं, इसमें कभी मेरी जरूरत भी नहीं पड़ेगी। परंतु मेरा आप सभी से यह वादा है कि फूलराज सिंह जी द्वारा आपसे जो भी वादे और दावे किए जाएंगे, उन्हें वे हर हाल में पूरा करेंगे।

फूलराज सिंह के वार्ड नंबर 44 में विशाल सभा को संबोधित करने के बाद विधायक कुलवंत सिंह – वार्ड नंबर 47 से गुरजिंदर सिंह सरपंच की पत्नी परमिंदर कौर, वार्ड नंबर 45 से गुरप्रीत सिंह बरियाली की पत्नी परमिंदर कौर और वार्ड नंबर 30 से गुरप्रीत सिंह बैंस के पक्ष में भी विशाल जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह समाना, हरपाल सिंह बराड़, गुरपाल सिंह ग्रेवाल, अमरजीत सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह सरपंच गीगेमाजरा, मनप्रीत सिंह, निर्मल सिंह सनेटा, मलकीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष और हरपाल सिंह सरपंच तड़ोली भी उपस्थि

त रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *