ब्रह्मखाल / रमोला न्यूज़
ब्रह्मखाल नवागांव निवासी पहाड़ टीबी के पत्रकार मनमोहन भट्ट की माता माहेश्वरी देवी का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पत्रकार जगत ने भी दिवगंत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को इस अप्रीय घटना सहने की शक्ति के लिए मनमोहन भट्ट और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्मा को आज केदार घाट उत्तरकाशी में अंतिम बिदाई दी गई।
