लापता युवक को परिजनों से मिलाने पर आरक्षी को प्रशस्ति पत्र

 

नौगांव : पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा थाना श्री बद्रीनाथ में तैनात नौगांव विकासखंड के बजलाड़ी गांव के आरक्षी जसपाल सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत मार्च 2026 से लापता चल रहे एक युवक को श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में साधु के वेश में घूमते हुए पाया गया। आरक्षी जसपाल सिंह ने युवक से पूछताछ कर उसके परिजनों को सूचना दी तथा उन्हें उसके माता-पिता से मिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार (आईपीएस) ने आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *