वृंदावन गार्डन आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रधान विजय गोयल के नेतृत्व में वार्ड 12 से आजाद उम्मीदवार रिंकू रानी का तूफानी दौरा, ‘बल्ब’ चुनाव चिन्ह को मिल रहा है रिकॉर्ड तोड़ जनसमर्थन

अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़
ज़िरकपुर:ज़िरकपुर नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 12 में चुनावी सरगर्मियां अब अपने चरम पर पहुंच गई हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सेवी और वृंदावन गार्डन आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रधान विजय गोयल के नेतृत्व में आजाद उम्मीदवार और वार्ड की अपनी बेटी रिंकू रानी ने चुनाव प्रचार को गति देते हुए विभिन्न सोसायटियों और रिहायशी इलाकों का एक तूफानी दौरा किया। इस चुनावी अभियान के दौरान वार्ड वासियों और स्थानीय सोसायटियों के निवासियों में अभूतपूर्व उत्साह और भारी जोश देखने को मिला। दौरे के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ ने रिंकू रानी और प्रधान विजय गोयल का फूलों के हार पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

*हर तरफ एक ही गूंज – ‘इस बार रिंकू रानी को बनाना है*

नगर पार्षद’चुनाव प्रचार के दौरान वृंदावन गार्डन सहित क्षेत्र की तमाम सोसायटियों में आप प्रत्याशी के पक्ष में एकतरफा और पुरजोश माहौल नजर आया। वार्ड के हर कोने और गली-मोहल्ले से बस एक ही आवाज गूंज रही है कि इस बार बिना किसी राजनीतिक दिखावे के, केवल विकास और जनसेवा को चुनना है और रिंकू रानी को भारी बहुमत से जिताकर नगर परिषद पहुंचाना है। समाज सेवी विजय गोयल की साफ-सुथरी छवि और उनकी क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर रिंकू रानी के चुनाव चिन्ह ‘बल्ब’ के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का खुला भरोसा दिया।’सेवा, समर्पण और विकास’ के संकल्प के साथ रखे

*मुख्य वादे*:
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उम्मीदवार रिंकू रानी और प्रधान विजय गोयल ने स्थानीय निवासियों की गंभीर समस्याओं को बहुत ध्यान से सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनका संकल्प केवल चुनावी वादे करना नहीं बल्कि धरातल पर काम करके दिखाना है। उन्होंने पोस्टर में जारी अपने ‘मुख्य संकल्पों’ को दोहराते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निम्नलिखित बड़े वादे किए:टूटी सड़कों का कायाकल्प: क्षेत्र की सभी जर्जर और टूटी हुई सड़कों का तत्काल प्रभाव से पूरी तरह सुधार किया जाएगा।बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था: सुरक्षा के मद्देनजर पूरे वार्ड और सोसायटियों के रास्तों में आधुनिक व बेहतर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी।साफ-सुथरा और सुरक्षित वार्ड: वार्ड के कोने-कोने में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा: वार्ड की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।युवाओं के लिए नए अवसर: क्षेत्र के युवाओं के विकास और प्रगति के लिए नए और बेहतर अवसर पैदा किए जाएंगे।मूलभूत सुविधाओं का विस्तार: पीने के साफ पानी, सीवरेज और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का हर सोसायटी में विस्तार होगा।हर परिवार के साथ सीधा जुड़ाव: चुनाव जीतने के बाद भी किसी बिचौलिए के बिना, सीधे हर परिवार के सुख-दुख में भागीदारी रखी जाएगी।ना राजनीति का दिखावा, ना झूठे वादे — रिंकू रानीजनसभाओं को संबोधित करते हुए आजाद उम्मीदवार रिंकू रानी ने भावुक होते हुए कहा, “हम राजनीति का दिखावा करने या झूठे वादे करने नहीं आए हैं। हमारा एकमात्र मकसद सिर्फ काम, अटूट विश्वास और सच्ची जनसेवा है। ईमानदारी, पारदर्शिता और जनता की सेवा ही मेरी असली पहचान है।” उन्होंने वार्ड नंबर 12 के समस्त मतदाताओं से अपील की कि आपका एक-एक कीमती वोट हमारे पूरे क्षेत्र का भविष्य बदल सकता है। इसलिए आने वाली मतदान की तारीख को ‘बल्ब’ चिन्ह पर मुहर लगाकर क्षेत्र की तरक्की का नया रास्ता साफ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *