​लगातार चौथी बार कीर्तिनिधि सजवान बने स्व. लाखी राम सजवान राजकीय इंटर कॉलेज, डुंडा के PTA अध्यक्ष ।

​सुरेश चंद रमोला / रमोला न्यूज़
डुंडा उत्तरकाशी :क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्वर्गीय लाखीराम सजवान राजकीय इंटर कॉलेज, डुंडा में अभिभावक-अध्यापक संघ (PTA) के वार्षिक चुनाव बेहद शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में कीर्तिनिधि सजवान ने लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से संगठन के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। किसी भी प्रत्याशी का लगातार चार बार इस पद पर चुना जाना उनके कुशल नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है।
​चुनाव के परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
​इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष कीर्तिनिधि सजवान ने कहा, “मुझ पर लगातार चौथी बार जो अटूट विश्वास विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने जताया है, मैं उसका सदैव ऋणी रहूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा के स्तर को और मजबूत करना, छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाना और अभिभावकों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना है।”
​इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-कर्मचारी और भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग व अभिभावक मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *