सेक्टर 12-ए में आवारा कुत्ते का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी पहल

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला। सेक्टर 12-ए में एक आवारा कुत्ते की मृत्यु हो जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उसके सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। इस कार्य में मेरु सेवा समिति (एनजीओ) की सक्रिय भागीदारी रही।

समिति की सदस्य चारू तायल, मुदिता शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से मृत कुत्ते को उचित स्थान से उठवाकर उसका विधिवत संस्कार करवाया तथा भूमि में दफनाया गया। इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी संभावित समस्याओं को भी रोका जा सका।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सहयोग करने वाले सभी नागरिकों तथा मेरु सेवा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

मेरु सेवा समिति द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *