सहकारी क्रय-विक्रय एवं फल वितरण समिति नौगांव में सोबेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष व जोध सिंह रावत उपाध्यक्ष निर्वाचित

रमोला न्यूज़
नौगांव: उत्तरकाशी जिला सहकारी क्रय-विक्रय एवं फल वितरण समिति नौगांव के चुनाव चुनाव अधिकारी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
चुनाव में सोबेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष तथा जोध सिंह रावत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस अवसर पर समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा करिश्मा के० उप० भ०, शांता देवी विशेष संघ, जगत सिंह चौहान उत्तराखंड सहकारी संघ, हेमलता जिला सहकारी बैंक, पदमावत्ती उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक, विशालमणि डिमरी जिला सहकारी बैंक, जगमोहन विशेष संघ, जयवीर सिंह इफको, विपीन राणा व जोत सिंह जिला सहकारी बैंक तथा सुचेत के० उप० भ० के लिए चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोबेन्द्र सिंह रावत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के माध्यम से किसानों, बागवानों एवं क्षेत्रीय लोगों के हित में बेहतर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने समिति को मजबूत बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *