वार्ड नंबर 12 में निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू रानी का चुनावी अभियान तेज, सोसायटियों और गणमान्य लोगों से मिला भारी जनसमर्थन

अनिरुद्ध मिश्रा/ रमोला न्यूज़
जीरकपुर: चुनावों की तारीख नजदीक आते ही वार्ड नंबर 12 में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों और स्थानीय निवासियों की ओर से आजाद उम्मीदवार रिंकू रानी को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान हर तरफ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि रिंकू रानी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। क्षेत्रवासियों का स्पष्ट कहना है कि जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के चलते रिंकू रानी के मुकाबले में फिलहाल कोई भी अन्य प्रत्याशी टिकता नजर नहीं आ रहा है।
“*न हम नेता हैं, न हमारे साथ कोई बड़ा नेता” – समाजसेवी विजय गोयल*
चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुख समाजसेवी विजय गोयल ने रिंकू रानी के पक्ष में हुंकार भरते हुए एक बेहद भावुक और प्रभावशाली बात कही। उन्होंने कहा, “न तो हम नेता हैं और न ही हमारे साथ कोई बड़ा नेता खड़ा है। हम आम लोग हैं और हमारे साथ सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र की आम जनता का सच्चा प्यार और अटूट समर्थन है। रिंकू रानी जनता की अपनी उम्मीदवार हैं और जनता ही इस बार बड़े-बड़े नेताओं को सबक सिखाएगी।”
विजय गोयल के साथ-साथ राकेश गोयल, नरेश चावला, वाधवा जी, राजेश अग्रवाल, सतीश चावला और रजनी कपूर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी रिंकू रानी को अपना समर्थन,राहुल गोयल,नैया गर्जन रिंकू रानी के लिए जगह जगह वोट मांगे और ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया।
*प्रमुख सोसायटियों ने खुलकर किया समर्थन*
चुनाव प्रचार के तहत बाला जी टावर, राधे होम, रॉयल एंपियर, रहमत होम और देवा जी सहित कई प्रमुख सोसायटियों में जनसभाओं का आयोजन किया गया। इन सोसायटियों के निवासियों ने एकजुट होकर खुलकर रिंकू रानी के पक्ष में मतदान करने का ऐलान किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि रिंकू रानी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाती रही हैं और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही हैं।
*महिला शक्ति ने संभाली कमान, घर-घर जाकर मांगा वोट*
इस चुनावी अभियान में महिला शक्ति भी पूरी तरह से आगे आकर मोर्चा संभाले हुए है। ममता, नीतू, मुस्कान, सीमा, सीमा गोयल, सुजाता, मुस्कान गर्ग और किरण सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं की टोलियों ने विभिन्न सोसायटियों और गलियों में घर-घर जाकर रिंकू रानी की नीतियों और उनके समाज सेवा के कार्यों से लोगों को अवगत कराया और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की।
क्षेत्र में लगातार बढ़ते जनसमर्थन, सोसायटियों के सहयोग और लोगों के इस भारी उत्साह को देखते हुए रिंकू रानी के समर्थकों में जीत को लेकर भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *