अनिल उनियाल बने सुमन ग्रामर हाईस्कूल के पीटीए अध्यक्ष।

 

सुरेश चंद रमोला / रमोला न्यूज़

उत्तरकाशी 

ब्रह्मखाल में संचालित राजकीय मान्यता प्राप्त सुमन ग्रामर जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक में अनिल उनियाल को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया । पीटीए के इस गठन मे कुसुम लता नेगी उपाध्यक्ष रमेश उनियाल सचिव और सुनील नौटियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों का सर्वागींण विकास तभी संभव है जब अभिभावकों और अध्यापकों की बीच आपसी समन्वय होगा। उन्होंने कहा कि जब तक अभिभावक अपने पाल्य के प्रति सजग नहीं होंगे तक अध्यापक कितना भी प्रयास करें मगर छात्र को सही दिशा नहीं मिल सकती। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि स्कूली शिक्षा ही छात्रों के जीवन की दशा और दिशा तय करती है इसलिए यही वह समय जब अभिभावक और अध्यापक छात्रों के क्रियाकलापों पर नजर रखकर उन्हें सही दिशा पर ले जाने का काम करें। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत जिन छात्रों को प्रवेश दिया गया उनके प्रतिपूर्ति को लेकर भी चर्चा हुई। अभिभावकों ने चिंता जताई कि एक साल समाप्त हो गया है दूसरा वर्ष भी शुरु हो गया है मगर बच्चों और विद्यालय के खातों में अभी तक प्रतिपूर्ति नहीं भेजी गई जिससे विद्यालयों पर आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। इसके अलावा विद्यालय के शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति को दुरस्त करने पर उपस्थित अभिभावकों ने अपने विचार रखे तथा इस शैक्षिक सत्र के लिए संकल्पित खाका तैयार किया। इस दौरान विद्यालय के अन्य कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *