वार्ड नंबर 12 में आजाद उम्मीदवार रिंकू रानी के स्थिति सबसे मजबूत , बुजुर्गों के आशीर्वाद और सोसाइटियों के समर्थन से ‘बल्ब’ की चमक तेज

अनिरुद्ध मिश्रा /रमोला न्यूज़

पीरमछल्ला:वार्ड नंबर 12 से आजाद उम्मीदवार रिंकू रानी के चुनाव प्रचार ने अब एक जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गांव नग्गल सनौली के साथ-साथ क्षेत्र की सभी सोसाइटियों में रिंकू रानी का धुआंधार प्रचार लगातार जारी है। जनता के भारी उत्साह को देखकर यह साफ हो गया है कि इस बार मुकाबले में कोई भी दूसरी पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।
बुजुर्गों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद
इस चुनावी अभियान में रिंकू रानी को सबसे बड़ी ताकत बुजुर्गों के भरपूर समर्थन से मिल रही है। क्षेत्र के बड़े-बुजुर्ग खुद आगे आकर रिंकू रानी को अपना स्नेह और विजयी होने का आशीर्वाद दे रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि रिंकू रानी ही उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती हैं, इसलिए पूरा बुजुर्ग समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
सोसाइटियों और गांवों में एकतरफा माहौल
रिंकू रानी का जनसंपर्क अभियान सिर्फ गांवों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र की सभी सोसाइटियों में भी उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। सोसाइटियों के निवासियों ने एकजुट होकर रिंकू रानी के चुनाव चिह्न ‘जगमगाते बल्ब’ को अपना समर्थन दिया है। हर सोसाइटी और गली-मोहल्ले में केवल ‘बल्ब’ की ही चमक दिखाई दे रही है।
नारी शक्ति का धुआंधार प्रचार
चुनाव की कमान पूरी तरह से मातृशक्ति और महिलाओं ने अपने हाथों में ले ली है। क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किया जा रहा धुआंधार प्रचार विरोधियों के हौसले पस्त कर रहा है। बुजुर्गों के अनुभव, सोसाइटियों के साथ और नारी शक्ति के इस जोश ने रिंकू रानी की भारी बहुमत से जीत को पूरी तरह सुनिश्चित कर दिया है।
हर तरफ नजर आ रही बल्ब की चमक
चुनाव प्रचार जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वार्ड नंबर 12 की हर गली, चौराहे और मोहल्ले में सिर्फ रिंकू रानी के चुनाव चिह्न ‘जगमगाते बल्ब’ की ही चमक दिखाई दे रही है। जनता का कहना है कि बाकी दलों ने केवल वादे किए हैं, इसलिए इस बार किसी दल को नहीं बल्कि एक ईमानदार और स्थानीय आजाद उम्मीदवार को चुनेंगे।
जीत का अटूट संकल्प
बुजुर्गों के आशीर्वाद, युवाओं के जोश और नारी शक्ति के इस धुआंधार प्रचार ने यह साफ कर दिया है कि वार्ड नंबर 12 की जनता रिंकू रानी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है। मतदाताओं का एक ही लक्ष्य है—आने वाले मतदान के दिन ‘जगमगाते बल्ब’ का बटन दबाकर क्षेत्र में विकास का नया सवेरा लाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *