ब्रह्मखाल / रमोला न्यूज़
अत्यंत हर्ष, गर्व एवं आत्मीय प्रसन्नता के साथ यह साझा करते हुए गौरव का अनुभव हो रहा है कि जनपद उत्तरकाशी की धनारी एवं ग्राम जुणगा,भंडारस्यूं पट्टी के दो प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तित्व ज्ञानेंद्र सिंह परमार एवं श्री सोहनपाल सिंह भण्डारी को शिक्षा, बैंकिंग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया ।
यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र, जनपद उत्तरकाशी एवं देवभूमि उत्तराखंड के लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। ग्राम प्रधान अनिल सिंह भंडारी ने कहा कि उनके अथक परिश्रम, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह प्रतिष्ठित मान्यता समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और हर्ष का अवसर है। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पित भावना के बल पर जीवन में उच्चतम शिखरों को प्राप्त किया जा सकता है।
सोहनलाल भंडारी और ज्ञानेन्द्र परमार को शिक्षा व बैंकिंग क्षेत्र में मानद डाक्ट्रेट की उपाधि मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर
