विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़
पंचकूला, 25 जून
हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा के आवास पर भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान समसामयिक राजनीतिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनावी मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, श्री संजीव वशिष्ठ तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
