भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बने बलदेव सिंह चौहान

 

रमोला न्यूज नौगांव : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान को भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमीता परमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण से आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा सेवा कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।

उन्होंने कहा कि चौहान का संगठनात्मक अनुभव जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। मंडल अध्यक्ष ने मां रूद्रेश्वर महाराज, राजराजेश्वरी से उनके सफल, सक्रिय एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *