ईस्टेट वेंडरों की समस्याओं को लेकर RLD ने की बैठक, हरसंभव सहयोग का किया ऐलान

 

अनिरुद्ध मिश्रा /रमोला न्यूज़

चंडीगढ़। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-29 स्थित श्री सिद्ध बाबा अमरनाथ महावीर शिव मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. पाठक के नेतृत्व में की गई।

बैठक में उपाध्यक्ष ललित भाटिया, राम मिलन गौड़, महासचिव धर्मवीर सुलानिया, सरबजीत सिंह, राखी मेहरा, मीरा देवी, यू पी डब्लू ए. संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य विषय चंडीगढ़ के ईस्टेट वेंडरों की समस्याएं तथा सुप्रीम कोर्ट के रेडी-पटरी विक्रेताओं के स्थानांतरण संबंधी फैसले को लेकर चर्चा करना रहा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में रेडी-पटरी विक्रेता प्रभावित होंगे और उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है। राष्ट्रीय लोक दल ने प्रभावित वेंडरों को अपना पूर्ण समर्थन देने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

RLD के मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा की गई और लोगों की समस्याओं को लेकर के चंडीगढ़ शहर की जनता के बीच में जनसंपर्क अभियान चलाने का राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन आगमन 18 जुलाई को हो रहा है जिसके तैयारी पर लोगों को आवाहन करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए लोगों के बीच में संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया

प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. पाठक ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *