स्वर्गीय सुदेश भण्डारी जी के अवतरण दिवस पर गौधाम सेक्टर-23 में हुआ हवन यज्ञ, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भण्डारी ने सपरिवार डाली आहुति

विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़
पंचकुला: स्वर्गीय सुदेश भण्डारी जी के पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आज गौधाम, सेक्टर-23 में एक विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुकेश सिंगला ने बताया इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भण्डारी जी ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपनी पूजनीय माता जी और धर्मपत्नी साक्षी भण्डारी जी के साथ पवित्र अग्नि में आहुतियां डालकर स्वर्गीय सुदेश भण्डारी जी की स्मृति को नमन किया और जन-कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भण्डारी जी ने कहा, “माता-पिता के संस्कार ही हमारे जीवन की असली पूंजी होते हैं। पूजनीय सुदेश भण्डारी जी ने हमें हमेशा धर्म, सेवा और समाज के कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज उनके अवतरण दिवस पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए हुए जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे।”
इस पावन अवसर पर कई वार्डों के पार्षदों और गणमान्य समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के संयोजक रमाकांत भारद्वाज, वार्ड नंबर 11 की पार्षद अनुराधा पुरी,वार्ड नंबर 13 से दीपक गर्ग,वार्ड नंबर 2 से परमजीत कौर,वार्ड नंबर 19 से मनीषा,वार्ड नंबर 12 स राकेश जगोता , जिला परिषद बलविंदर मानकताबरा , वा मनदीप सिंह चरनिया शामिल हुए।
इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष तजिंदर टोनी, मुकेश सिंगला, नरेश मित्तल, विकास गोयल,राकेश बिट्टू, ललित शर्मा,सुरेंद्र सिंगला, डॉ. राजेश गोयल, प्रमोद वत्स, राजेश शर्मा चीका नरेश गोयल सहित हजारों के संख्या में वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय निवासी भी हवन यज्ञ में उपस्थित रहे। उसके उपरांत भोजन की व्यवस्था भी थी सभी ने स्वर्गीय सुदेश भण्डारी जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।आज के दिन उनकी याद में पंचकुला में जय स्थानों और संस्थानों में सीपीआर ( CPR ) कैम्प का आयोजन भी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *