विक्रांत शर्मा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो
पंचकूला /बरवाला। गांव खटोली में लंबे समय से ओवरलोड के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बार-बार फ्यूज उड़ने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी से मुलाकात कर समाधान की मांग की।
ग्रामीण गोपाल राणा ने बताया कि श्री भंडारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
गोपाल राणा ने कहा कि श्री तरुण भंडारी हमेशा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी की बात सुनकर समाधान का प्रयास करते हैं। उन्होंने बरवाला से पीजीआई तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कराने के लिए भी श्री भंडारी का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नंदलाल शर्मा, तेजपाल राणा, नेपाल राणा, हरीश शर्मा, राजकुमार राणा, अर्जुन राणा, डेविड सैनी, कमल सैनी, अश्वनी राणा, देवेंद्र राणा, ब्रह्मपाल राणा, सुभाष चंद्र, शीशपाल राणा सहित अनेक ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी का धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने बल सिंह राणा (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी), धर्मपाल राणा (पूर्व बीडीसी सदस्य), अमन राणा (सरपंच), लक्ष्मण (पूर्व सरपंच), पवन राणा, जितेंद्र सैनी (पूर्व सरपंच) तथा अमित शर्मा (पूर्व सरपंच) का भी इस मांग को प्रमुखता से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।
