कालका में धार्मिक हरषोल्लास से आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

 

दोपहर 3 बजे सब्जी मंडी से हुआ शुभारंभ

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ )

कालका, 23 जुलाई 

अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत – संघ (इस्कॉन) चंडीगढ़ और – इस्कॉन उत्सव समिति, कालका के संयुक्त तत्वावधान में आज (गुरुवार) शहर में भगवान जगनाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे जोशोखरोश ओर धार्मिक हरषोल्लास से निकाली गई ।

इसको लेकर सभी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में लिए भगवान – जगनाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का आकर्षक फूलों से विशेष श्रृंगार कर मनमोहन लग रही थी । रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सब्जी मंडी से होकर गांधी चौक, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए मार्ग सहित शहर के विभिन्न प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए अपने अंतिम पड़ाव पर रात्रि 8:00 बजे रेलवे रोड पर पहुंची, जहां समापन पर भगवान को पारंपरिक 56 भोग अर्पित कर महाप्रसाद वितरित किया गया ।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु रथ पर पुष्पवर्षा कर पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे। शहर में आजभक्तों द्वाराविभिन्न स्थानों पर शीतल पेय और प्रसाद के स्टॉल भी लगाए गए। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘हरिनाम संकीर्तन’ हरे रामा हरे कृष्णा और भजनों से गुंजायमान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *