तिलक चंद रमोला/ रमोला न्यूज़
नौगांव: भारतीय जनता पार्टी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को चार महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल तथा देहरादून महानगर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक नवीन पिरशाली द्वारा घोषित नई जिम्मेदारियों के तहत चंडी प्रसाद बेलवाल को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, संगठन का विस्तार करने तथा आपदा से पूर्व तैयारी, राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बेहतर समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश संयोजक नवीन पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर प्रकोष्ठ को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडी प्रसाद बेलवाल अपने अनुभव के आधार पर संबंधित जिलों में आपदा प्रबंधन गतिविधियों को गति देंगे और जनजागरूकता अभियान को मजबूत करेंगे।
भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ आने वाले समय में प्रशिक्षण शिविर, मॉक ड्रिल, जनजागरूकता अभियान तथा युवाओं को ‘आपदा मित्र’ के रूप में प्रशिक्षित करने जैसे कार्यक्रम भी संचालित करेगा। संगठन का लक्ष्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड को देश का एक आदर्श राज्य बनाना है
