चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अंबाला नगर निगम चुनाव के तहत कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी कुलविंदर कौर के साथ पहुंचकर उनका नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। नामांकन कार्यक्रम में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, स्थानीय सांसद वरुण मुलाना, सहप्रभारी प्रफुल्ल गुडदे, एआईसीसी सचिव चेतन चौहान, विधायक निर्मल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल,जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला ग्रामीण के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, आर.जी.पी.एस. हरियाणा के चेयरमेन फ़ोम लाल सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कुलविंदर कौर एक नेकदिल, कर्मठ एवं समाजसेवी महिला हैं। कांग्रेस पार्टी ने ऐसे परिवार को प्रत्याशी के रूप में चुना है, जो सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में अंबाला का समग्र, सुनियोजित एवं तीव्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
राव नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वरुण मुलाना, निर्मल चौधरी सहित सभी वक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलविंदर कौर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना विश्वास दोहराया।
