बजट केवल आंकड़ों की बाज़ीगरी, जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं : चन्द्रमोहन विधायक पंचकूला

 

रोमी सिंह
पंचकूला : पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस के विधायक चंद्रमोहन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों की बाज़ीगरी है, जमीनी हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है। आम जनता बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, जबकि बजट का लाभ पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों तक ही सीमित दिखाई देता है। चंद्रमोहन ने कहा कि शिक्षा का कुल बजट पहले 4.5 प्रतिशत था, जिसे घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं रक्षा बजट भी कुल बजट का 17 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत पर आ गया है, जो सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई ठोस प्रावधान नहीं है। गरीब और मजदूर वर्ग के लिए भी बजट में कोई ठोस राहत नहीं दी गई। लाेगाें काे बजट से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन केन्द्र सरकार ने बजट में हरियाणा की अनदेखी कर अपने इरादे ब्यान कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *