चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव करते हुए तुरंत प्रभाव से कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जारी आदेशों के तहत यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार, वरिष्ठ IAS अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विजय कुमार सिदप्पा भाविकट्टी को राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ श्रम आयुक्त और श्रम विभाग के विशेष सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं अनिश यादव को हैफेड (HAFED) का प्रबंध निदेशक और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चरल मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में विक्रम को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव के साथ-साथ हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सचिन गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ रोहतक में HSVP के प्रशासक और शहरी संपदा के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
HCS अधिकारियों के स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अमित कुमार-I को पुन्हाना का एसडीएम, विरेन्दर चौधरी को जिला परिषद कुरुक्षेत्र का सीईओ और मनीष कुमार लोहान को खान एवं भूविज्ञान तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुरेंद्र सिंह-II को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), वेद प्रकाश को डबवाली का एसडीएम, भूपेंद्र सिंह को पलवल का नया एसडीएम और अशवीर सिंह को बरवाला का एसडीएम बनाया गया है। संजीव कुमार को बावल का एसडीएम, अनमोल को सोनीपत सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक, ज्योति नागपाल को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट, सपना यादव को HIPA गुरुग्राम में संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हनी बंसल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में संयुक्त निदेशक तथा अंकित कुमार-II को गोहाना का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्री शंभू और श्री मनोज कुमार-I के पोस्टिंग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
