गंगोत्री धाम कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे दर्शन-पूजन

 

जसपाल सिंह/रमोला न्यूज
उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा का कल विधिवत शुभारंभ होगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण पर होंगे, प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री 19 अप्रैल को प्रातः 10.35 बजे देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.10 बजे नेलांग पहुंचेगे।

मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11.20 बजे नेलांग से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगे, तदोपरांत गंगोत्री धाम कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर दर्शन-पूजन कर देवभूमि उत्तराखंड की हरियाली खुशहाली, प्रगति उन्नति और श्रद्धालुओं के सुखद यात्रा की कामना करेंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 12.45 बजे गंगोत्री धाम से प्रस्थान कर नेलांग पहुंचेगे, उसके बाद नेलांग से 1 बजकर 30 मिनट पर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *