हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

चंडीगढ़ : हरियाणा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है. 22 अप्रैल को आयोजित होने वाली यह बैठक इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम के PWD रेस्ट हाउस में सुबह 9 बजे होगी.

हरियाणा सरकार ने बुलाई बैठक
इससे पहले 8 अप्रैल को पिछली बार कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें अग्निवीर जवानों को सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण, सीनियर सिटीजन के लिए फ्लोर एरिया रेशो (FAR) में बढ़ोतरी जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई थी. अब 22 अप्रैल को आयोजित होने वाली बैठक में भी कई महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार किया जा सकता है. इसमें रबी सीजन की फसलों की सरकारी खरीद, पुलिस भर्ती प्रक्रिया सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. आगामी बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्तावों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सरकारी कोठी का पीनल रेंट माफ करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है.शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर करीब साढ़े 16 लाख रुपये का पीनल रेंट बकाया है. इससे पहले भी मंत्रिमंडल की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन तब तीन कैबिनेट मंत्रियों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करा दी थी. मंत्रियों का तर्क था कि पहले संबंधित विभागों से कोठी के रखरखाव पर हुए मेंटेनेंस, बिजली, पानी और मैनपावर सहित सभी खर्चों का विस्तृत ब्योरा लिया जाए. जब तक कुल बकाया और वास्तविक खर्च की पूरी तस्वीर सामने नहीं आती, तब तक किसी भी तरह की राहत देने का निर्णय जल्दबाजी माना जाएगा.

प्रस्ताव को अगली बैठक तक टाल दिया गया था. अब संभावना जताई जा रही है कि संबंधित विभाग से पूरी जानकारी मिलने के बाद यह मुद्दा 22 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक में फिर से उठाया जा सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *