नौगांव/ रमोला न्यूज़ : उत्तराखंड पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष
श्याम डोभाल का नौगांव विकासखंड के धारी-कलोगी,हिमरोल,कफनोल,तिंया, बर्नीगार्ड (चामी), मुनोग,आदि गांवों के क्षेत्र भ्रमण के दोरान भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उनाहोने देवाधिदेव बाबा बौखनाग , चेड़ाराजा एवं रुद्रेश्वर महाराज के भी दर्शन किए। साथ ही तिंया गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत पुराण महायज्ञ में शामिल होकर व्यास पीठ पर विराजमान शिव प्रसाद नौटियाल का भी आशीष प्राप्त किया। स्वागत समारोह में जिला पंचायत सदस्य बीना चौहान, विजेंद्र रावत, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पंवार, जगमोहन राणा, भागीराम, मनवीर परमार, वीरेंद्र पंवार, जवाहर सिंह, सूरत सिंह, मोहित संजय थपलियाल, तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत आदि मौजूद थे।
उपाध्यक्ष उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष बनने से पुर्व श्याम डोभाल 2017 से 2020 तक उत्तरकाशी जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके है, इसके बाद प्रदेश कार्य समिती सदस्य के बाद उन्हे उपाध्यक्ष बनाया गया। तथा 2022 में वह हिंमाचल के चुनाव प्रभारी
समेत हरिद्वार, धनोल्टी, देहरादून के चुनाव प्रभारी रह चुके है। लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को लाभ मिलेगा।
