*चारधाम पहुँचे श्रद्धालुओं को भा रही प्रशासनिक व्यवस्था खूब कर रहे सराहना*

जसपाल सिंह/ रमोला न्यूज 21 अप्रैल
उत्तरकाशी-देश-विदेश के कोनों-कोनों से चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्री दोनों धामों के यात्रा मार्ग , सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे है, श्रद्धालुओं का कहना है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं, जगह-जगह तैनात पुलिस बल, सहायता केंद्रों की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था के कारण दर्शन प्रक्रिया सहज रूप से संपन्न हो रही है।

इसी क्रम में चारधाम यात्रा पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आए अपर डिस्ट्रिक्ट जज प्रमोद कुमार गुप्ता नें यमुनोत्री धाम में माँ यमुना जी के दर्शन के उपरांत धाम में की गई व्यवस्थाओ और तैयारियों के लिए उन्होंने शासन और जिला प्रशासन को बधाई दी, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई सुगम, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण धाम में आ रहे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन करनें को मिल रहे हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आनें वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है, श्रद्धालुओं को एक स्वस्थ और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करनें के लिए दोनों धामों में चिकित्सा सेवाओं का एक व्यापक और सुदृढ़ तंत्र स्थापित किया गया है, प्रशासन नें यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य धामों तक हर संभव चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की है, ताकि प्रत्येक तीर्थयात्री को समय रहते बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो।

चारधाम यात्रा के अंतर्गत गंगोत्री यमुनोत्री में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का कार्य सुचारू रूप से जारी है, आज की रिपोर्ट के अनुसार दोनों स्क्रीनिंग पॉइंट्स पर कुल 3292 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 50 वर्ष से कम आयु के 2012 और 50 वर्ष से अधिक आयु के 1280 श्रद्धालु शामिल हैं। स्क्रीनिंग के दौरान को-मॉर्बिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा आदि) के 160 मामले सामने आए हैं, जिनकी तत्काल पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिये गए हैं,
स्वास्थ्य विभाग की टीम नें आज 22 उच्च-जोखिम वाले तीर्थयात्रियों की विशेष काउंसलिंग की है ताकि यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, यात्रा की शुरुआत से अब तक कुल 7525 तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 250 मामलों में को-मॉर्बिडिटी पाई गई है और कुल 46 उच्च-जोखिम वाले यात्रियों को परामर्श दिया जा चुका है, प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है और यात्रा के दौरान किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

सीएमओ नें बताया कि ​स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक पुख्ता बनानें के लिए दोनों धामों में अनुभवी चिकित्सकों, कुशल तकनीशियनों और एम्बुलेंस की तैनाती की गई है, चारधाम यात्रा पर पहुँचे और पहुँचनें वाले सभी तीर्थयात्री आश्वस्त होकर बिना किसी संकोच या घबराहट के अपनी यात्रा पर ध्यान रखें, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और इसके लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए हैं, इस पावन यात्रा के महत्व और गरिमा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद, सुरक्षित और यादगार बनानें के लिए सभी इंतजाम पूर्ण किए गए हैं, ​जिला प्रशासन द्वारा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु की गई पुख्ता तैयारियों और सुदृढ़ व्यवस्थाओं का सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जहाँ देश-विदेश से आनें वाले तीर्थयात्री सुगम यात्रा मार्ग, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन, चौबीसों घंटे उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और धामों में स्थापित आधुनिक जनसुविधाओं से अत्यंत संतुष्ट होकर प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *