ममता बनर्जी थक चुकी हैं, अब छतरी लगाकर छाँव में बैठें : अनिल विज का बंगाल चुनाव पर बड़ा तंज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला नगर निगम चुनाव में भाजपा से मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन आज इस आशीष के साथ भरवाया गया है कि वो भारी मतों से यहां से चुनाव जीत सकें। विज अम्बाला शहर एडीसी कार्यालय में मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन भरवाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास की लहर देश व प्रदेश में चल रही है और इसी लहर का हिस्सा अम्बाला नगर निगम के लोगों तक भी पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि तीनों जगह पर एक ही विचारधारा की पार्टी के लोग विजयी हो। इससे ज्यादा अच्छे व बेहतर तरीके से लोगों तक केंद्र व प्रदेश की सेवाएं पहुंचेगी। आप जानते हैं कि कई बार तो नलके में पानी भी नहीं आता।

आज नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हरियाणा से कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, दिल्ली से मंत्री सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा, पूर्व मंत्री असीम गोयल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

“ममता बनर्जी थक चुकी हैं, अब छतरी लगाकर छाँव में बैठें”: अनिल विज का बंगाल चुनाव पर बड़ा तंज
बंगाल चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मोदी जी का करिश्मा है, उनकी दूर-दृष्टि है उनके इंतजाम है कि जिस प्रदेश में 1947 के बाद चुनाव के दिन सैकड़ों हत्याएं होती थी और आज लोगों ने दिल खोलकर बंपर वोटिंग की है। पहले लोगों को घरों से आने ही नहीं दिया जाता था और दबंगई से लोगों द्वारा रोका जाता था। इस बार बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए आए है जो इस बात का इशारा है कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में भारी मतों से सरकार बनाने जा रही है।

वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी काफी थक गई है और किसी छांव में उन्हें छतरी लगाकर बैठना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *