रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला। पंचकूला के वार्ड नंबर छह से निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण गोयल ने कहा है कि वार्ड नंबर छह का सौंदर्यकरण उनका प्रमुख एजेंडा रहेगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रवीण गोयल शनिवार को वार्ड नबर छह के अंतर्गत आती सेक्टर 16, 17 व 18 की मार्केट में दुकानदारों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी।
प्रवीण गोयल ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि उनकी वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सौंदर्यकरण की है। यहां गैर जरूरी घास और झाडिय़ां पैदा हो रही हैं। जिसकी तरफ किसी का ध्यान नही है। अपने वार्ड का सही मायने में शहरीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां सेक्टरों में पार्किंग को विकसित करने की जरूरत है। मार्केट के लोगों की लाइट आदि की समस्या है।
उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड निवासियों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। वार्ड निवासियो को उन्हें तलाशना नहीं पड़ेगा। प्रवीण गोयल ने अपने विरोधी प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कहा कि वह अपने विकास का एजेंडा लेकर लोगों में जा रहे हैं,जिसे लोग स्वीकार कर रहे हैं। प्रवीण गोयल ने कहा कि वह लोगों से बातचीत करके ही यहां के विकास का मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर समाज सेवी अनूप अग्रवाल, कार्तिक गर्ग, अमित गोयल समेत कई गणमान्य मौजूृद थे।
