कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़
पंचकूला: वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी के पौत्र श्री पार्थ गुप्ता जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज उनके आवास (हाउस नंबर 94, सेक्टर-17, पंचकूला) पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल जी विशेष रूप से पहुंचे और पार्थ गुप्ता को आगामी चुनावों के लिए विजय का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सैकड़ों पंचकूलावासियों ने उपस्थित होकर श्री पार्थ गुप्ता को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
बातचीत के दौरान श्री पार्थ गुप्ता ने सभी का धन्यवाद कर कहा कि वार्ड नम्बर 6 में वे नेता नहीं, बल्कि बेटे के रूप में पूरी लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए वे वार्ड को एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
इस दौरान हवन में विशाल सेठ, हरेन्द्र मलिक, कैलाश मितल, अमित जिंदल, दीपक शर्मा, रंजिता मेहता, युवराज कौशिक, जय कौशिक, प्रमोद वत्स एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थ्ति रहे।
