नौगांव मंडल में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

रमोला न्यूज़
नौगांव: असम, पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर नौगांव मंडल के कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल भी उपस्थिति रहे । उन्होंने सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर इस जीत का जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सनातन संस्कृति और सुशासन की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।
कार्यक्रम में नौगांव मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *