मुख्यमंत्री मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं, अपनी जांच कराएं: फतेह बाजवा

चंडीगढ़, 6 मई (हरमिंदर नागपाल)
पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उसे इसकी जांच करानी चाहिए। बाजवा आज भगवंत मान द्वारा जालंधर और अमृतसर में बीती रात हुए धमाकों के पीछे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताने पर टिप्पणी कर रहे थे।
पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरा पंजाब और पूरा विपक्ष ऐसा कह रहा है, यहां तक कि डीजीपी गौरव यादव ने भी इसके पीछे isi का हाथ होने की संभावना जताई है। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पंजाब में हुए धमाके के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है, वह उनकी मानसिक हालत बयां करता है।
फतेह बाजवा ने भगवंत मान से कहा कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और गृह का जिम्मा भी आपके पास है, तो फिर आप पूरी सच्चाई लोगों के सामने क्यों नहीं लाते? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के बेबुनियाद और झूठे बयान देकर लोगों को गुमराह करने की बजाय प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *