अधिकारियों के नदारद रहने से महज खानापूर्ति बनकर रहा ब्रह्मखाल में बहुउद्देशीय शिविर

सुरेश चंद रमोला/ रमोला न्यूज़
उत्तरकाशी –जन जन की सरकार जन जन के द्वार के संकल्पों का बहुउद्देशीय शिविर प्रखंड डुंडा के ब्रह्मखाल में आयोजित तो हुआ मगर यह शिविर महज खानापूर्ति बनकर रह गया। एक दो विभागों को छोड़ दें तो किसी भी विभागों से अधिकारी इस शिविर में नहीं आये जिससे जनता मायुस हो गयी और वैंरग वापस अपने घरों को निकल गई। हालांकि कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपनी क्षेत्र की समस्याएं इस शिविर में रखी मगर जवाबदेह अधिकारी ने होने से उनका भी कोई ठोस निराकरण नहीं हो पाया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ब्लाक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का भी भरोसा दिया मगर फरियादी इससे संतुष्ट नहीं हुये। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वराज विद्वान ने भी सक्षम अधिकारियों के उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस मकसद से इस शिविर का आयोजन किया गया और यह मकसद पूरा नहीं हुआ तो यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि औपचारिकता के लिए ऐसे शिविर ना लगाएं और जनता को बेवकूफ न बनाया जाय।
शिविर में 47 सिकायतें दर्ज की गई जिनमे से 26 शिकायतों का प्रमुख राजदीप परमार ने निराकरण का आश्वासन दिया और शेष सिकायतों को जिलाधिकारी के माध्यम से निराकरण करवाने को कहा। गेंवला के प्रधान गिरीराज रावत ने ब्रह्मखाल में आधार सैंटर खोलने की बात रखी और स्कूलों को जमीन दान देने वाले ग्रामीणों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने का ज्ञापन दिया। उन्होंने बदाली नहर की दुर्दशा की सिकायत भी की। इसके अलावा पैंथर , हरेती , बांधूं, डांग ,ओल्या के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की बिछ रही 33केवी की हाइटेंशन लाइन का जमकर विरोध किया । उन्होंने कहा कि इस लाइन से ग्रामीणों में खतरा बढ़ रहा है इसलिए इसका अलाइनमेंट बदलना चाहिए। विद्युत लाइनों पर ओवर लोडिंग को लेकर सौर ऊर्जा के प्लांट संचालकों ने विभागीय लापरवाही की बात कही। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ब्रह्मखाल अस्पताल में धूल फांक रही एक्स-रे मशीन के लिए सीघ्र टैक्नीशियन भेजने की मांग की । इस दौरान स्वराज विद्वान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक भी जरूरत मंदों को दिये और बाल विकास विभाग ने महा लक्ष्मी किट भी वितरित किये। इस शिविर में जिला विधिक की जानकारी में भी ग्रामीणों को दी गई और कई विभागों ने शिविर में अपने स्टाल भी लगाये ।शिविर में जिला परियोजना निदेशक अजय सिंह खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य मदन विजल्वाण, बुद्धी सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र भंडारी प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव कृपाल सिंह कनिष्ठ प्रमुख गोपाल अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *