तिलक चंद रमोला / रमोला न्यूज़
नौगांव: नौगांव विकासखंड के मंजियाली गांव में आगामी 14 मई को मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
ग्राम प्रधान द्रविड़ कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर ध्याणी मिलन समारोह का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र की ध्याणियां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि ध्याणियों की ओर से मां काली को श्रद्धा स्वरूप चांदी का छत्तर भी भेंट किया जाएगा।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गांव में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
