रमोला न्यूज नौगांव: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़कोट एवं नगर कांग्रेस कमेटी बड़कोट की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन पंवार एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रिषभ कुमार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक के दौरान कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, हरीमोहन जुवांठा, अनुज रावत, दिवान सिंह असवाल, बाबूराम शाह, सुनील राणा, बासुदेव डिमरी, मोहन सिल्वाल, जयप्रकाश इंदवाण, सोबत सिंह, कपिल राणा, लोकेश चौहान, नवीन चौहान, आशिष शाह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़कोट की प्रथम बैठक संपन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
